शर्मनाक : कार से आए और गरीब की रेहड़ी पर आधी रात को डाला ‘डाका’, सीसीटीवी में कैद हुई ‘अमीर चोरों’ की शर्मनाक हरकत, देखें VIDEO

MUZAFFAR NAGAR 2

वायरल वीडियो से लिया गया स्क्रीनग्रैब / (फोटो क्रेडिट : सोशल मीडिया)

The Hindi Post

शर्मनाक : कार से आए और गरीब की रेहड़ी पर आधी रात को डाला ‘डाका’, सीसीटीवी में कैद हुई ‘अमीर चोरों’ की शर्मनाक हरकत, देखें VIDEO

 

मुजफ्फरनगर के खतौली कोतवाली क्षेत्र में सब्जी विक्रेता की मेहनत पर चोरों ने एक बार फिर हाथ साफ कर दिया. 27 दिसंबर की रात करीब 11 बजे कार से आए चोरों ने सड़क किनारे खड़ी प्रदीप की रेहड़ी से दो कैरेट सब्जी चुरा ली. रोज की तरह प्रदीप ने अपनी रेहड़ी को तिरपाल और रस्सी से ढककर घर का रुख किया था लेकिन चोर तिरपाल हटाकर सब्जियां गाड़ी में भरकर फरार हो गए.

अगली सुबह जब प्रदीप दुकान पर पहुंचा तो चोरी का पता चला. उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी. पास की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात कैद हो गई जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

फुटेज में साफ दिख रहा है कि चोर कार रोकते हैं, तिरपाल हटाते हैं और बेखौफ होकर सब्जी का कैरेट उठा ले जाते हैं. प्रदीप ने बताया कि उसकी दुकान पक्की नहीं है इसलिए वह हर रात सब्जी ढककर घर जाता है. यह उसके साथ तीसरी बार हुआ है—पहले भी दो बार चोरी हो चुकी है. इस बार भी उसकी रोजी-रोटी पर सीधा असर पड़ा है.

पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है और वायरल सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है. अंधेरे के कारण वाहन का नंबर स्पष्ट नहीं है फिर भी हर पहलू की जांच की जा रही है. पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही चोरों को पकड़कर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Hindi Post Dot In

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!