19 साल की युवती पर नाबालिग लड़के के अपहरण और यौन उत्पीड़न का आरोप, जब भी वह घर पर अकेली होती…

Woman IANS (1)

सांकेतिक तस्वीर (आईएएनएस)

The Hindi Post

19 साल की युवती पर नाबालिग लड़के के अपहरण और यौन उत्पीड़न का आरोप, जब भी वह घर पर अकेली होती…

 

मुंबई | महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के मानखुर्द इलाके से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां 19 वर्षीय युवती पर 17 वर्षीय नाबालिग लड़के के अपहरण और यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगा है.

मानखुर्द पुलिस के मुताबिक, आरोपी युवती एकतरफा प्यार के चलते लड़के पर शादी का दबाव बना रही थी और इनकार करने पर उसने इस वारदात को अंजाम दिया. इस मामले में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मुंबई पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, पीड़ित लड़का और आरोपी युवती एक ही मोहल्ले के निवासी हैं. आरोप है कि पिछले साल अगस्त में आरोपी युवती ने नाबालिग लड़के को बहला-फुसलाकर अपने घर बुलाया और उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए. इतना ही नहीं, युवती ने उसे धमकी दी कि यदि उसने इस बारे में किसी को बताया तो अंजाम बुरा होगा. जांच में खुलासा हुआ है कि अगस्त 2025 से फरवरी 2026 के बीच आरोपी युवती ने लड़के का मानसिक और शारीरिक शोषण जारी रखा. जब भी वह घर में अकेली होती, वह लड़के को डरा-धमका कर बुला लेती थी. वह लगातार नाबालिग पर शादी करने का दबाव डाल रही थी. जब लड़के ने शादी से साफ मना कर दिया, तो युवती ने खुद को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी और अंततः लड़के का अपहरण कर लिया.

पीड़ित नाबालिग किसी तरह आरोपी युवती के चंगुल से भागने में सफल रहा और घर पहुंचकर परिजनों को अपनी आपबीती सुनाई. बेटे की आपबीती सुनकर परिजन दंग रह गए. उन्होंने तुरंत मानखुर्द पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया.

मानखुर्द पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पीड़ित के बयान के आधार पर आरोपी युवती के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की प्रासंगिक धाराओं और भारतीय न्याय संहिता के तहत अपहरण की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है. मामला दर्ज होने के बाद से ही आरोपी युवती फरार है. पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है.

IANS

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!