दिल्ली कार ब्लास्ट मामले पर शाहरुख ने पहली बार दिया रिएक्शन, 11 दिन बाद कही यह बात…..
द ग्लोबल पीस ऑनर्स 2025 इवेंट में बोलते शाहरुख खान / (फोटो क्रेडिट : सोशल मीडिया)
दिल्ली कार ब्लास्ट मामले पर शाहरुख ने पहली बार दिया रिएक्शन, 11 दिन बाद कही यह बात…..
दिल्ली के लाल किला ब्लास्ट मामले और पहलगाम आतंकी हमले पर बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट मामले में पहली बार बयान दिया.
गेटवे ऑफ इंडिया में आयोजित ग्लोबल पीस ऑनर्स 2025 इवेंट में शाहरुख ने 26/11, पहलगाम और हालिया दिल्ली ब्लास्ट में मारे गए मासूम लोगों को श्रद्धांजलि दी और सुरक्षा बलों को सलाम किया. उन्होंने कहा कि शहीद जवानों का सम्मान हर भारतीय का कर्तव्य है.
इवेंट में शाहरुख खान ने कहा, “26/11 के आतंकवादी हमले, पहलगाम आतंकवादी हमले और हाल ही में हुए दिल्ली धमाकों में अपनी जान गंवाने वाले बेगुनाह लोगों को मेरी विनम्र श्रद्धांजलि और इन हमलों में शहीद हुए हमारे बहादुर सुरक्षाकर्मियों को मेरा सम्मानपूर्वक सलाम.”
At a recent event, #ShahRukhKhan paid a humble tribute to the innocent people who lost their lives in the recent terror attacks & saluted the army and brave security personnel who were martyred in these attacks. 🙏
Video Credits: ANI#Trending #Celebs pic.twitter.com/Y5Rs05KDif
— Filmfare (@filmfare) November 23, 2025
शाहरुख ने आगे कहा, “आज मुझे देश के बहादुर सैनिकों और जवानों के लिए ये चार खूबसूरत लाइनें पढ़ने के लिए कहा गया है. जब कोई आपसे पूछे कि आप क्या करते हैं, तो गर्व से कहें कि मैं देश की रक्षा करता हूं. अगर कोई आपसे पूछे कि आप कितना कमाते हैं, तो थोड़ा मुस्कुराएं और कहें, मैं 1.4 बिलियन लोगों की दुआएं कमाता हूं. अगर वे पलटकर आपसे फिर पूछें, क्या आपको कभी डर नहीं लगता? उनकी आंखों में देखकर कहें, जो हम पर हमला करते हैं, उन्हें इसका एहसास होता है.”
शाहरुख ने जाति-धर्म के भेद मिटाकर शांति और इंसानियत की राह पर चलने की अपील की, कहा, “अगर हमारे बीच शांति है, तो भारत को कोई नहीं हिला सकता.”
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
