बीएमसी अधिकारी ने पानी के बदले पी लिया सैनिटाइजर

BMC officer sips sanitizer instead of water
The Hindi Post

मुंबई | एक अजीबोगरीब घटनाक्रम में, बृहन्मुंबई नगर निगम के एक शीर्ष अधिकारी बुधवार को गलती से सैनिटाइजर को पानी समझ कर पी गए। संयुक्त नगर आयुक्त रमेश पवार के वार्षिक शिक्षा बजट 2021-2022 पेश करने के ठीक पहले यह घटना घटी।

इस घटना का वीडियो भी वायरल हो गया है, जिसमें पवार साफ तौर पर सामने पड़ी एक बोतल उठाते हुए दिख रहे हैं। वीडियो में वो बोतल खोलते और फिर उसमें से एक घूंट मुंह में डालते दिख रहे हैं। जैसे ही उन्होंने एक घूंट मुंह में डाला, वो चोक करने लगे।

तभी उनके सहयोगी उनको आश्चर्य से देखने लगे और पूछने लगे कि क्या हुआ। पवार ने फिर अपनी कुर्सी से छलांग लगाई और वॉशरूम की ओर दौड़े और अपना मुंह साफ करने के कुछ समय बाद लौट आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में पता चला कि जो तरल पदार्थ उन्होंने पीया था वो पानी नहीं सैनिटाइजर था। गनीमत रही कि सैनिटाइजर उनके शरीर के अंदर नहीं गया और मुंह में ही रह गया। बाद में उन्हें पीने के लिए साफ पानी दिया गया।

पिछले ही रविवार (31 जनवरी) को महाराष्ट्र में एक बड़ी चूक तब हुई थी जब 12 नाबालिग बच्चों को यवतमाल जिले के सरकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पोलियो वैक्सीन के बदले सैनिटाइजर पिला दी गई थीं। इसके बाद सरकार ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में तीन नर्सों और अन्य अधिकारियों को निलंबित कर दिया था।

-आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!