सरकारी नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए सुनहरा मौका : 81 सीटों के लिए निकली वैकेंसी, इस तारीख तक करें आवेदन….
सांकेतिक तस्वीर / (फोटो क्रेडिट : आईएएनएस)
सरकारी नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए सुनहरा मौका : 81 सीटों के लिए निकली वैकेंसी, इस तारीख तक करें आवेदन….
इंदौर | सरकारी नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है. मध्य प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (एमपीपीएससी) ने साइंटिफिक ऑफिसर के कुल 81 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है.
जिन 81 पदों पर भर्ती के लिए एप्लीकेशन मांगे गए हैं, उनमें वैज्ञानिक अधिकारी जीव विज्ञान (साइंटिफिक ऑफिसर बायोलॉजी) के 25, वैज्ञानिक अधिकारी जीव विज्ञान (साइंटिफिक ऑफिसर फिजिक्स) के 20 और वैज्ञानिक अधिकारी जीव विज्ञान (साइंटिफिक ऑफिसर केमिस्ट्री) के 36 पद शामिल हैं.
एमपीपीएससी की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया 21 अप्रैल से शुरू होगी और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 20 मई है. ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर अप्लाई लिंक एक्टिव होने के बाद से तय समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं.
अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार ग्रेजुएशन और पोस्ट-ग्रेजुएशन की डिग्री रसायन विज्ञान/भौतिक विज्ञान/वनस्पति विज्ञान/प्राणी विज्ञान/जैव रसायन विज्ञान/सूक्ष्मजीव विज्ञान/जैव प्रौद्योगिकी/फोरेंसिक जैव प्रौद्योगिकी/आनुवंशिकी/आणविक जीवविज्ञान/जीव विज्ञान/जीवन विज्ञान/फोरेंसिक विज्ञान में होनी चाहिए. इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता का होना भी अनिवार्य है.
योग्य उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 15,600 से 39,100 रुपए के बीच प्रति महीने होगी. इसी के साथ उम्मीदवारों को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे. वहीं, लिखित परीक्षा का आयोजन 22 नवंबर को होने की संभावना है.
एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले कैंडिडेट्स की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 1 जनवरी के आधार पर की जाएगी. आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.
आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा, जो जनरल/अनारक्षित और राज्य से बाहर के कैंडिडेट के लिए 500 रुपए और मध्य प्रदेश के मूल निवासी अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग (गैर-क्रीमी परत)/ईडब्ल्यूएस/दिव्यांगजन उम्मीदवार के लिए 250 रुपए है.
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एमपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. होमपेज पर जाने के बाद जारी पद से संबंधित सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें. इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें. फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें. मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइड में अपलोड करें. इसके बाद फॉर्म चेक कर सबमिट कर दें. लास्ट में एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकाल लें.
वहीं, भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद वहां जारी विस्तृत अधिसूचना को चेक करने की सलाह दी जाती है.
IANS
एमपीपीएससी भर्ती अलर्ट साइंटिफिक ऑफिसर के 81 पदों पर निकली वैकेंसी, 21 अप्रैल से शुरू होगी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
