श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी; पांच की मौत, 15 से ज्यादा घायल

Accident (2)

सांकेतिक तस्वीर (आईएएनएस)

The Hindi Post

दतिया (मध्य प्रदेश) | मध्य प्रदेश के दतिया जिले (Datia District) में शुक्रवार की सुबह रतनगढ़ माता मंदिर पर जवारे चढ़ाने जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई. हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए. गंभीर रूप से घायलों को ग्वालियर रेफर किया गया है.

जानकारी के अनुसार, दीसवार गांव के श्रद्धालु ट्रैक्टर ट्रॉलियों पर सवार होकर जवारे चढ़ाने के लिए रतनगढ़ माता मंदिर जा रहे थे. इनमें से एक ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित हो गई और पुलिया से नीचे जा गिरी. इसमें लगभग 30 लोग सवार थे.

इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है. मृतकों में तीन लड़कियां और दो महिलाएं हैं. मृतकों में एक महिला और उसकी दो बेटियां शामिल हैं. इस हादसे में घायल हुए कुछ लोगों की हालत गंभीर है जिन्हें ग्वालियर रेफर किया गया है.

स्थानीय लोगों ने बताया कि गांव के लगभग दो सौ श्रद्धालु अलग-अलग ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर रतनगढ़ माता के मंदिर जा रहे थे जब यह हादसा हो गया.

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!