एग्जाम सेंटर में 10वीं की नाबालिग छात्रा ने दिया बच्चे को जन्म, बाथरूम……., स्कूल प्रबंधन के उड़े होश

baby-gf6227c1bc_640

सांकेतिक तस्वीर (पिक्साबे)

The Hindi Post

एग्जाम सेंटर में 10वीं की नाबालिग छात्रा ने दिया बच्चे को जन्म, बाथरूम……., स्कूल प्रबंधन के उड़े होश

 

धार (मध्य प्रदेश) के पीथमपुर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां 10वीं बोर्ड परीक्षा के दौरान एक नाबालिग छात्रा ने बच्चे को जन्म दिया. यह मामला एक निजी स्कूल से सामने आया है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, छात्रा परीक्षा हॉल में परीक्षा दे रही थी. इसी बीच उसने बाथरूम जाने की अनुमति मांगी. जब वह काफी देर तक वापस नहीं लौटी तो चिंतित स्कूल स्टाफ (महिला स्टाफ) उसे देखने पहुंचा. उन्होंने देखा कि बाथरूम का दरवाजा अंदर से बंद है. इस दौरान, बच्चे के रोने की आवाज आई. फिर बाथरूम का दरवाजा खुलवाया गया. तब पता चला कि छात्रा ने एक बच्चे को जन्म दिया है.

स्कूल प्रबंधन ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल 108 एम्बुलेंस को सूचित किया. मौके पर पहुंची मेडिकल टीम ने छात्रा और नवजात को तुरंत पीथमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले गई और उन्हें भर्ती किया.

मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा बताया गया है कि डॉक्टरों ने पुष्टि की है कि वर्तमान में मां और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं.

एसआई (SI) चांदनी श्रृंगार ने मीडिया को बताया — “पूछताछ के दौरान छात्रा ने बताया कि करीब दो साल पहले उसकी दोस्ती कान्हा बर्मन नाम के एक युवक से हुई थी. पिछले एक साल से उनके बीच शारीरिक संबंध थे, जिसके चलते वह गर्भवती हो गई.”

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि छात्रा के परिजनों को इस बात की जानकारी नहीं थी. फिलहाल पुलिस ने छात्रा के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश जारी है.

 

हिंदी पोस्ट डॉट इन


The Hindi Post
error: Content is protected !!