मध्य प्रदेश: दो महिलाओं से सरेराह बदसलूकी और छेड़छाड़ करने वाले 15 आरोपी पकड़े गए

Alirajpur 1 (1)

वायरल हुए वीडियो में से ली गई तस्वीर

The Hindi Post

मध्य प्रदेश के आदिवासी बहुल अलीराजपुर जिले के एक गांव में पुरुषों के समूह ने दो आदिवासी महिलाओं का दिनदहाड़े बीच सड़क पर यौन उत्पीड़न किया था. इस घटना से लोगों में रोष फैल गया. यह पूरा मामला तब प्रकाश में आया जब इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता हैं कि कैसे इन महिलाओं के साथ बदसलूकी होती हैं.

वीडियो वायरल होते ही मध्य प्रदेश पुलिस हरकत में आ गई. अब पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित 15 लोगों को हिरासत में ले लिया हैं.

अलीराजपुर के पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि वालपुर भगोरिया मेले में युवकों द्वारा दो महिलाओं से छेड़छाड़ को लेकर मुख्य आरोपी समेत 15 आरोपियों को हिरासत में लिया गया हैं.

भोपाल से लगभग 400 किलोमीटर दूर अलीराजपुर में एक व्यस्त सड़क पर एक वाहन के पास खड़ी दो महिलाओं को दिनदहाड़े पुरुषों के एक समूह द्वारा जबरन यौन उत्पीड़न किया गया था. जबकि कुछ अन्य लोग इस घटना को अपने मोबाइल फोन में कैद कर रहे थे. यह शर्मनाक घटना शुक्रवार को हुई थी.

वायरल वीडियो की पुष्टि के बाद स्थानीय पुलिस ने कहा कि यह घटना एक लोकप्रिय आदिवासी उत्सव के दौरान हुई थी.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस ने इस घटना का स्वतः संज्ञान लिया और मुकदमा दर्ज किया. इन यवुकों को पकड़ने के लिए पुलिस ने अलग-अलग टीमें बनाई थी.

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
(इनपुट्स: आईएएनएस)

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!