बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय जल्द ही शादी कर सकती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अगले साल जनवरी में मौनी दुबई के बिजनेसमैन सूरज नाम्बियार से शादी कर सकती हैं।
मौनी और सूरज लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनो की शादी का खुलासा मौनी के कजिन ने किया हैं।
इंडिया टुडे के अनुसार, मौनी रॉय के कजिन विद्युत् रॉयसरकार ने स्थानीय अख़बार को बताया कि मौनी और सूरज जनवरी 2022 में शादी करेंगे।
फोटो: इंस्टाग्राम
रिपोर्ट्स के अनुसार, मौनी और सूरज दुबई में शादी करेंगे और अभी से ही शादी की तैयारियां शुरू हो गई हैं।
मौनी पहली बार अभिषेक बच्चन और भूमिका चावला की फ़िल्म ‘रन’ के एक गाने में नज़र आई थी।
मौनी ने अपने कैरियर की शुरुआत ‘क्योंकि सास भी कभी बहु थी’ से की थी।
हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे