बाघिन ने अपने तीन शावकों को मार डाला, यह कारण आया सामने

Tigress and her cubs (1)
The Hindi Post

बंगाल सफारी पार्क में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी है. यहां तीन शावकों की मौत हो गई है. तीनों शावकों का पिछले हफ्ते ही जन्म हुआ था.

यह सफारी पार्क दार्जिलिंग जिले के सिलीगुड़ी में स्थित है. तीन शावकों की मौत से पार्क के अधिकारियों और कर्मचारियों में मायूसी है. शावकों के जन्म से सभी उत्साहित थे.  अधिकारियों के अनुसार, यह एक दुर्घटना है. हालांकि गहन जांच की बात कही जा रही है.

अधिकारियों ने बताया कि इस बाघिन का नाम रीका है. उसने पिछले हफ्ते ही तीन शावकों को जन्म दिया था.

सफारी पार्क के अधिकारियों ने दावा किया कि शावकों की मौत तब हुई जब रीका उनको एक स्थान से दूसरे स्थान शिफ्ट कर रही थी. बाघिन शावकों को अपने मुंह में दबा के इधर से उधर कर रही थी. इस दौरान शावक घायल हो गए. उन्हें बाघिन के दांतों से शरीर पर गंभीर चोट लगी. उनका शरीर चिर गया और उनकी जान चली गई.

दो शावकों की तुरंत मौत हो गई, वही तीसरे की मौत थोड़ी देर बाद हुई. वन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इस मामले में गहनता से जांच की जाएगी. यह जानने की कोशिश होगी कि शावकों की जान कैसे गई. यह भी देखा जाएगा कि सफारी के किसी स्टाफ की गलती से तो यह घटना नहीं घटी.

Reported By: IANS, Written By: Hindi Post Web Desk

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!