रूस में शक्तिशाली भूकंप के बाद कई देशों ने सुनामी ……

Tsunami IANS (1)

Photo: IANS

The Hindi Post

रूस में शक्तिशाली भूकंप के बाद कई देशों ने सुनामी ……

 

 

बीजिंग | रूस के कामचटका प्रायद्वीप में बुधवार सुबह आए 8.7 तीव्रता के भूकंप के बाद चीन, पेरू और इक्वाडोर सहित प्रशांत महासागर क्षेत्र के कई देशों (के तटीय इलाकों) के लिए सुनामी चेतावनी जारी की गई. इससे पूरे प्रशांत क्षेत्र में चिंता बढ़ गई है.

इस शक्तिशाली भूकंप का केंद्र पेट्रोपाव्लोव्स्क-कामचत्स्की शहर से लगभग 119 किमी दूर था. इस रुसी शहर की आबादी 1.8 लाख के करीब है. इस भूकंप के बाद रूस, जापान, अमेरिका (हवाई और अलास्का), ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और प्रशांत महासागर के कई द्वीप देशों में सुनामी की चेतावनी तुरंत जारी कर दी गई.

अधिकारियों ने भूकंप के केंद्र के करीब, खासकर कामचटका प्रायद्वीप के कई इलाकों से लोगों को तुरंत सुरक्षित स्थान पर ले जाना शुरू कर दिया है. इस जगह को इसलिए खाली कराया जा रहा है क्योंकि यहां 3–4 मीटर (10–13 फीट) ऊंची सुनामी लहरें उठ सकती है.

एहतियात के तौर पर संवेदनशील तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को ऊंचे क्षेत्रों या सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जा रहा है.

अधिकारियों का मानना है कि चीन के पूर्वी तटीय क्षेत्रों में भी सुनामी की लहरें पहुंच सकती हैं. इसलिए यह चिंता का विषय है.

ये लहरें 30 सेंटीमीटर से एक मीटर तक ऊंची हो सकती है.

पेरू की नौसेना ने राष्ट्रीय सुनामी चेतावनी केंद्र के आकलन के आधार पर अपने तटीय क्षेत्रों के लिए सुनामी चेतावनी जारी की है.

ऐसा ही अलर्ट इक्वाडोर ने जारी किया है. प्रशांत महासागर के विभिन्न क्षेत्रों में भूकंपीय तरंगों के प्रभाव के कारण जापान, रूस के सुदूर पूर्वी क्षेत्र और हवाई जैसे अमेरिकी क्षेत्र हाई अलर्ट पर हैं.

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!