कमरे में सो रहे बच्चे को उठा ले गया बंदरो का समूह, पानी की टंकी में फेंका, हुई मौत

Monkey 1 (1)

सांकेतिक फोटो

The Hindi Post

बागपत | यूपी के बागपत में बंदरों के एक समूह ने दो महीने के बच्चे को उसके घर की छत से पकड़ लिया और पानी की टंकी में फेंक दिया।

घटना रविवार की है और बच्चे की मौत हो गई। मासूम की मौत से घर पर कोहराम मच गया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बच्चा केशव कुमार अपनी दादी के बगल में छत पर एक कमरे में सो रहा था और दरवाजा खुला हुआ था।

बंदर कमरे में घुसे और बच्चे को उठा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जब दादी ने बच्चे को गायब पाया, तो उसने शोर मचाया और परिवार ने बच्चे की तलाश शुरू कर दी। बच्चे का शव बाद में पानी की टंकी में उतराता मिला।

बच्चे के माता-पिता ने कहा कि बंदरों ने पहले भी उनके बच्चे को ले जाने की कोशिश की थी, लेकिन सतर्क रिश्तेदारों ने इस प्रयास को विफल कर दिया था।

चांदीनगर के स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) ओपी सिंह ने कहा कि बंदर का खतरा एक बड़ा मुद्दा है और हम वन अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के लिए सूचित कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईएएनए

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!