इंसान के बच्चे को बंदरिया ने बनाया ‘बंधक’, नवजात पर 90 मिनट तक लुटाया प्यार फिर अचानक……, देखें रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO

MUZAFFARPUR MONKEY WITH NEW BORN (1)

वायरल वीडियो से लिया गया स्क्रीनग्रैब

The Hindi Post

इंसान के बच्चे को बंदरिया ने बनाया ‘बंधक’, नवजात पर 90 मिनट तक लुटाया प्यार फिर अचानक……, देखें रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO

 

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली और भावुक कर देने वाली घटना सामने आई है. चरथावल थाना क्षेत्र के कस्बा चरथावल में एक बंदरिया ने तीन महीने की दुधमुंही बच्ची को करीब डेढ़ घंटे तक बंधक बनाए रखा. हैरान करने वाली बात यह रही कि जहां बंदर आमतौर पर हमलावर होते हैं, वहीं इस बंदरिया ने बच्ची को खरोंच तक नहीं आने दी. वह उसे अपना बच्चा समझकर प्यार करती रही.


 

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को कस्बे के रहने वाले तहसीन के घर में एक बंदरिया अचानक दाखिल हुई. पालने में सो रही तीन महीने की मासूम कलसुम को उसने झपट्टा मारकर उठा लिया. परिजन जब तक कुछ समझ पाते, बंदरिया बच्ची को लेकर एक सुरक्षित कोने में बैठ गई. जब परिजनों और पड़ोसियों ने बच्ची को छुड़ाने की कोशिश की, तो बंदरिया आक्रामक हो गई और उसने बचाव में तीन-चार लोगों को काटकर घायल कर दिया.

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और स्थानीय पुलिस भी पहुंच गई. इसी बीच ‘श्री बालाजी चैरिटेबल सोसाइटी’ के पशु प्रेमी सन्नी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे. सन्नी ने बताया कि बंदरिया की भावना बच्ची को नुकसान पहुंचाने की नहीं थी. संभवतः उस बंदरिया का अपना बच्चा मर गया था, जिसके कारण उसने कलसुम को ही अपना बच्चा समझ लिया और उसे अपने पास रख लिया.

सन्नी और उनकी टीम ने करीब डेढ़ घंटे तक कड़ी मशक्कत की. बंदरिया का ध्यान भटकाने के लिए उसे खाने-पीने की चीजें दी गईं. आखिरकार, एक पल ऐसा आया जब बंदरिया का ध्यान हटा और सन्नी ने बड़ी चतुराई से मासूम कलसुम को उसके चंगुल से सुरक्षित बाहर निकाल लिया.

इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि बंदरिया किस तरह बच्ची को प्यार कर रही है. जैसे ही बच्ची को सुरक्षित छुड़ाया गया, परिवार की जान में जान आई. पशु प्रेमी सन्नी ने वीडियो जारी कर बताया कि यह कुदरत का अनोखा मामला है, जहां एक जानवर ने इंसान के बच्चे में अपनी ममता तलाश ली थी. हालांकि बंदरिया के काटने से घायल हुए लोगों का उपचार कराया जा रहा है, लेकिन बच्ची पूरी तरह स्वस्थ और सुरक्षित है.


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!