ऑनलाइन मंगाया 1.86 लाख का मोबाइल, बॉक्स खोलकर देखा तो हैरान रह गया खरीदार, सामने आया VIDEO

Online Shopping AI Photo Depositphotos_848434910_XL (1) (1)

सांकेतिक तस्वीर (AI Photo | Credit: Deposit Photos)

The Hindi Post

ऑनलाइन मंगाया 1.86 लाख का मोबाइल, बॉक्स खोलकर देखा तो हैरान रह गया खरीदार, सामने आया VIDEO

 

बेंगलुरु के एक शख्स के साथ 1.86 लाख की ठगी हो गई है. प्रेमानंद जो कि पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं, ने 1.86 लाख मूल्य का ‘सैंमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 7 फोन ऑनलाइन ऑर्डर किया था.

उन्होंने 14 अक्टूबर को ऑर्डर प्लेस किया था और 19 अक्टूबर को प्रोडक्ट की डिलीवरी हुई. पार्सल मिलने के बाद प्रेमानंद ने उसकी अनबॉक्सिंग की. इस दौरान उन्होंने इसका वीडियो भी बनाया. जैसे ही उन्होंने मोबाइल के बॉक्स को खोला वो बेहद हैरान रह गए. बॉक्स में मोबाइल की जगह एक टाइल निकला. उन्होंने अपना माथा पकड़ लिया और तुरंत ही राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई. साथ ही उन्होंने बेंगलुरु पुलिस को भी इस बारे में शिकायत दी.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) (धोखाधड़ी) और 319 (छद्म रूप में धोखाधड़ी) के साथ-साथ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66डी (कंप्यूटर संसाधनों का उपयोग करके छद्म रूप में धोखाधड़ी) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.

पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है. वे यह पता लगा रहे हैं कि इस धोखाधड़ी को किसने अंजाम दिया.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!