आसाराम के आश्रम में खड़ी कार में मिला लापता लड़की का शव

Asaram Ashram Gonda (1)

फोटो: सोशल मीडिया

The Hindi Post

गोंडा | उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में चार दिन पहले अपने घर से लापता हुई नाबालिग लड़की का शव शुक्रवार को दुष्कर्म के दोषी आसाराम के आश्रम में खड़ी एक कार से बरामद किया गया। कार पिछले कई दिनों से नगर कोतवाली क्षेत्र के बिमौर गांव स्थित आश्रम परिसर में खड़ी थी।

सुबह कार से बदबू आने पर आश्रम के कर्मचारियों ने गाड़ी खोली तो अंदर शव देखा, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस ने कहा कि शुरुआती जांच से पता चलता है कि यह हत्या का मामला है और शव को कार में छिपाकर रखा गया था।

पुलिस और फोरेंसिक टीम आश्रम और कार की तलाशी ले रही है।

आगे की जांच जारी है।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!