मिस यूनिवर्स ऑस्ट्रेलिया की फाइनलिस्ट सिएना वियर का 23 वर्ष की उम्र में हुआ निधन

The Hindi Post

मिस यूनिवर्स फाइनलिस्ट सिएना वियर की मौत हो गई है. वो केवल 23 वर्ष की थी. सिएना हॉर्स राइडिंग (घुड़सवारी) के दौरान हादसे का शिकार हो गई थी.

aceshowbiz.com की रिपोर्ट के मुताबिक, सिएना वियर का गुरुवार, 4 मई को निधन हो गया.

सिएना के बॉयफ्रेंड टॉम बुल ने इंस्टाग्राम पर उनके निधन की पुष्टि की.

News.com.au के अनुसार, सिएना जिनके पास सिडनी विश्वविद्यालय से अंग्रेजी साहित्य और मनोविज्ञान में डिग्री थी, दुर्घटना के बाद कई हफ्तों तक वेस्टमीड अस्पताल में लाइफ सपोर्ट सिस्टम (जीवन रक्षक प्रणाली) पर थी.

सिएना की मौत से उनके परिवार के लोग और दोस्त सदमे में है. उनके दोस्त और उनको जानने वाले अपनी श्रद्धांजलि दे रहे है.

2022 में ऑस्ट्रेलियन मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में सिएना 27 फाइनलिस्ट में से एक थी.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
(इनपुट्स: आईएएनएस)


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!