चेहरा ढककर आए बदमाशों ने केवल 4 मिनट में लूटा ATM…., लूट का वीडियो आया सामने

ATM Loot (1)
The Hindi Post

तेलंगाना में हैदराबाद के रविर्यल से लूट का डरा देने वाला मामला सामने आया है. यहां कार में सवार होकर आए कुछ बदमाशों ने एटीएम काटकर 30 लाख रुपये की लूट मचाई. घटना के सीसीटीवी फुटेज में सब साफ कि कैसे नकाब से अपना चेहरा ढंके तीन बदमाश एटीएम में घुसते हैं.

इसके बाद वे गैस कटर से एटीएम मशीन को काटने की कोशिश करते हैं. वीडियो में मशीन को काटते हुए चिंगारी निकलती दिखती है. तीनों युवक काफी मशक्कत के बाद आखिरकार एटीएम को काट लेते हैं और उसमें रखे 30 लाख रुपये उड़ा कर भाग निकलते हैं.

चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिससे पुलिस को अहम सबूत मिले हैं. जवाब में, अधिकारियों ने संदिग्धों का पता लगाने और उन्हें पकड़ने के लिए तीन विशेष टीमों का गठन किया है. फिलहाल जांच चल रही है.


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!