नाबालिग लड़के की चाकू मारकर हत्या, पीड़ित के परिजनों ने सड़क पर लगाया जाम, परिजनों ने कहा…..

17 year old murdered in Delhi (1)

Photo: IANS

The Hindi Post

नई दिल्ली | उत्तर पूर्वी दिल्ली में न्यू सीलमपुर के जे-ब्लॉक में 17 वर्षीय एक लड़के की बेरहमी से चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान उसी इलाके के निवासी राजवीर के बेटे कुणाल के रूप में हुई है. कुणाल की हत्या से आक्रोशित लोगों ने सीलमपुर में रोड जाम कर दिया है. भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर मौजूद है. स्थानीय लोग आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं. वहीं, मृतक के परिजनों का कहना है कि आरोपियों को फांसी होनी चाहिए.

मृतक की मां ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है. अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया है. इसके अलावा उन्होंने कहा कि इस इलाके में पहले भी कई हत्याएं हो चुकी हैं. उन्होंने कहा कि लेडी डॉन लोगों को परेशान करती है. समूह बनाकर वह लोगों के घरों में जाती है और हमला करती है.

वहीं, मृतक की बहन ने बताया कि पुलिस ने अभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है. लेडी डॉन लगभग तीन महीने पहले जेल से बाहर आई थी. क्षेत्र में बिना बात पर लोगों को मारकर चली जाती है.

मृतक की बहन करीना ने आईएएनएस को बताया कि कुणाल मेरा छोटा भाई है. लेडी डॉन के सवाल पर करीना ने कहा कि मैं उसे नहीं जानती. कुणाल भूखा था और वह दूध लेने के लिए गया था. उसे कोई बुलाकर ले गया था, जहां उसकी चाकू मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है. हम इंसाफ चाहते हैं.

बता दें कि उत्तर पूर्वी दिल्ली में सीलमपुर के जे-ब्लॉक में 17 वर्षीय एक लड़के की गुरुवार शाम को चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई. अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि मृतक की पहचान उसी इलाके के कुणाल के रूप में हुई है. नाबालिग लड़के पर गुरुवार शाम करीब 7.38 बजे हमला हुआ था.

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, चाकू घोंपने की घटना की सूचना सीलमपुर थाने को मिली थी. इसके बाद कुणाल को तुरंत इलाज के लिए जेपीसी अस्पताल ले जाया गया. हालांकि, डॉक्टरों की पूरी कोशिश के बावजूद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

घटना के बाद, गहन जांच के लिए क्राइम टीम को मौके पर भेजा गया. सीलमपुर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने हमलावरों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए कई टीमें तैनात की हैं.

वरिष्ठ अधिकारी जांच की निगरानी कर रहे हैं. अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि जांच प्राथमिकता के आधार पर की जा रही है. हत्या के पीछे का मकसद अभी तक पता नहीं चल पाया है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है. आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

IANS


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!