मंत्री पति बोले – “…..बिहार में 20-25 हजार में लड़कियां मिल जाती हैं….”, मचा बवाल, कांग्रेस-आरजेडी ने बीजेपी को घेरा, मांगा जवाब
मंत्री पति बोले – “…..बिहार में 25 हजार में लड़कियां मिल जाती हैं….”, मचा बवाल, कांग्रेस-आरजेडी ने बीजेपी को घेरा, मांगा जवाब
उत्तराखंड की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू का एक कथित बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में गिरधारी लाल को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि यदि शादी नहीं हो रही हो तो 20–25 हजार रुपये में बिहार से लड़की “खरीद” लो. इस टिप्पणी के सामने आते ही राजनीतिक और सामाजिक हलकों से तीखी प्रतिक्रियां सामने आ रही है.
कांग्रेस ने इसे महिला विरोधी मानसिकता का उदाहरण बताते हुए सवाल उठाया कि जिस सरकार में महिला सशक्तिकरण से जुड़ी मंत्री के परिवार से ऐसी भाषा सामने आए, वह महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान की बात कैसे कर सकती है.
कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुजाता पाल ने बयान को शर्मनाक बताते हुए कहा कि इससे भाजपा की असली सोच उजागर होती है. उन्होंने आरोप लगाया कि महिलाओं से जुड़े गंभीर मामलों में सरकार की भूमिका पहले ही सवालों के घेरे में रही है और अब इस तरह की टिप्पणी सरकार की संवेदनहीनता को और उजागर करती हैं. कांग्रेस ने भाजपा नेतृत्व से इस पूरे मामले पर स्पष्ट रुख अपनाने और जिम्मेदारी तय करने की मांग की है.
“लड़की बिहार से ले आएंगे! बिहार में ₹20-25 हजार में ही मिल जाती है!”
भाजपाइयों और संघियों की बिहार की महिलाओं के बारे में ऐसी घृणित सोच है!
इस पर प्रधानमंत्री और गृहमंत्री का भाजपा की ओर से स्पष्टीकरण आना चाहिए!
पर बिहार भाजपा, जेडीयू और समस्त BJP के नेताओं के मुंह पर अब ताला… pic.twitter.com/a78WPZSg42— Rashtriya Janata Dal (@RJDforIndia) January 2, 2026
मामला यहीं नहीं रुका. राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने भी इस बयान को लेकर कड़ा विरोध दर्ज कराया है. पार्टी ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा और उससे जुड़े लोगों की बिहार की महिलाओं को लेकर अपमानजनक सोच बार-बार सामने आती रही है. आरजेडी ने इसे सिर्फ एक व्यक्ति का बयान नहीं, बल्कि एक व्यापक मानसिकता का प्रतिबिंब बताया और शीर्ष नेतृत्व से जवाब मांगा.
विवाद बढ़ने के बाद गिरधारी लाल साहू ने खुद सामने आकर सफाई दी. उन्होंने कहा कि उनके शब्दों को गलत तरीके से पेश किया गया है. साहू के मुताबिक, वह अपने एक परिचित के विवाह से जुड़ा किस्सा सुना रहे थे और बात को संदर्भ से हटाकर राजनीतिक रंग दे दिया गया. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस जानबूझकर उनके बयान को तूल दे रही है ताकि उनकी पत्नी और मंत्री रेखा आर्य की छवि को नुकसान पहुंचाया जा सके.
After fixing the price of girls from Bihar at 20-25 thousand rupees, Girdhari Lal Sahu, Husband of Uttarakhand Minister Rekha Arya, has now come forward to offer an explanation, and is now portraying himself as a guardian of women’s welfare. 🤡 pic.twitter.com/tZ5CUgaMYH https://t.co/5wClWQQ0df
— Mohammed Zubair (@zoo_bear) January 2, 2026
