मिनी बस ने सड़क किनारे खड़ी बस में मारी जोरदार टक्कर, 4 की मौत, कई घायल, मची चीख-पुकार

Accident Barabanki (1)
The Hindi Post

बाराबंकी में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा हो गया. जहां एक खराब खड़ी बस से एक मिनी बस अनियंत्रित होकर भिड़ गई. जिससे 4 लोगों की मौत हो गई. जबकि 6 लोग घायल हो गए. बताया जा रहा है कि ये मिनी बस श्रद्धालुओं को लेकर महाराष्ट्र से अयोध्या जा रही थी.

जानकारी के अनुसार यह हादसा बाराबंकी के लोनी कटरा थाना क्षेत्र स्थित पूर्वांचल एक्सप्रेसवे 21/7 पर हुआ. जहां खराब खड़ी बस में तेज रफ्तार मिनी बस अनियंत्रित होकर भिड़ गई. मिनी बस में 18 लोग सवार थे. सभी महाराष्ट्र से अयोध्या जा रहे थे.

हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य शख्स ने अस्पताल में दम तोड़ा. 6 घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है. हादसे को लेकर बाराबंकी के एसपी दिनेश सिंह ने बताया कि रविवार सुबह पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर दुखद हादसा हुआ है. जिसमें 4 लोगों की मौत हुई है. महाराष्ट्र से अयोध्या जा रही मिनी बस में 18 लोग सवार थे.

फिलहाल मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. वहीं, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसा इतना भयानक था कि बस में मिनी बस में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई.

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!