अरुणाचल में सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश, घटनास्थल तक जाने के लिए सड़क नहीं
प्रतीकात्मक फोटो
अरुणाचल प्रदेश में शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया. यहां के ऊपरी सियांग जिले में तूतिंग मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर सिंगिंग गांव के पास आज एक सैन्य हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया.
Itanagar, Arunachal Pradesh | A military chopper crashed near singging village, 25 kms away from the Tuting headquarters in the Upper Siang district today. Site of accident not connected by road, rescue team sent. Further details awaited: Defence PRO, Guwahati pic.twitter.com/G2y7aEjQmT
— ANI (@ANI) October 21, 2022
समाचार एजेंसी ANI ने डिफेंस पीआरओ, गुवाहाटी के हवाले से रिपोर्ट किया कि दुर्घटनास्थल तक जाने के लिए सड़क तक नहीं है. मौके पर रेस्क्यू टीम भेजी गई है. आगे के विवरण की प्रतीक्षा है.
एक महीने के अंदर अरुणाचल में हेलीकॉप्टर क्रैश होने का यह दूसरा मामला है. 5 अक्टूबर को अरुणाचल प्रदेश के तवांग के पास सेना का चीता हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया था. इस हेलिकॉप्टर में दो पायलट सवार थे, इनमें से एक पायलट लेफ्टिनेंट कर्नल सौरभ यादव शहीद हो गए थे. वहीं, दूसरे पायलट को गंभीर हालत में नजदीकी आर्मी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
