अरब सागर में मिग-29 दुर्घटनाग्रस्त, एक पायलट लापता

MiG-29 Fighter Aircraft (Photo: Indian Navy)

MiG-29K Fighter Aircraft (Photo: Indian Navy/Representational)

The Hindi Post

मुंबई | मिग-29 का ट्रेनर विमान अरब सागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। ये विमान आईएनएस विक्रमादित्य से संचालित किया जा रहा था। शुक्रवार को अधिकारियों ने ये जानकारी दी। ये हादसा गुरुवार को हुआ।

विमान में सवार दो पायलटों में से एक को बचा लिया गया है जबकि दूसरा पायलट अभी भी लापता है।

दूसरे पायलट को खोजने के लिए खोज अभियान जारी है।

सरकार ने गुरुवार शाम 5 बजे के आसपास हुई इस घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

आईएएनएस

 

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!