बंद मकान में रंगरेलियां मनाता मिला अधेड़, पड़ोसियों ने पकड़ा और जमकर काटा हंगामा, बनाया VIDEO

image (4) (1) (1)

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से लिया गया स्क्रीनग्रैब

The Hindi Post

बंद मकान में रंगरेलियां मनाता मिला अधेड़, पड़ोसियों ने पकड़ा और जमकर काटा हंगामा, बनाया VIDEO

 

 

उत्तर प्रदेश के बागपत शहर कोतवाली क्षेत्र के कस्बे में समाज को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बंद मकान में अधेड़ उम्र का शख्स किसी महिला के साथ रंगरेलियां मना रहा था. इस दौरान पड़ोसियों को गलत काम होने का शक हुआ तो वह मकान में पहुंच गए और दरवाजा खटखटाना शुरू कर दिया. इसके बाद जोर से धक्का देकर दरवाजा खोल दिया. दरवाजा खुलते ही जो अंदर का नजारा दिखा, वो बहुत ही शर्मनाक था.

अधेड़ उम्र का शख्स महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में था. इसके बाद मोहल्ले में जमकर हंगामा मच गया. गुस्से से भरे लोगों ने अधेड़ व्यक्ति को खरी-खोटी सुनाई और उसकी करतूत का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. आरोपी ने भीड़ को बताया कि उसकी बेटी एक आईएएस अधिकारी है.

बताया जा रहा है कि महिला और अधेड़ व्यक्ति दोनों ने हाथ जोड़कर लोगों से माफी मांगी, जिसके बाद पड़ोसियों ने उन्हें वहां से जाने दिया. स्थानीय लोगों का कहना है कि यह व्यक्ति आए दिन अपने मकान में अलग-अलग महिलाओं को लेकर आता रहता है जिससे पूरे मोहल्ले का माहौल खराब हो रहा था. परेशान होकर लोगों ने अब महिलाओं के उस घर में आने-जाने पर रोक लगाने का निर्णय लिया है और आज जब महिला और अधेड़ व्यक्ति मकान में मौजूद था तो विरोध हंगामा किया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल हो रहे वीडियो में खूब हंगामा होता हुआ नजर आ रहा है.


The Hindi Post
error: Content is protected !!