मिया खलीफा ने प्रियंका चोपड़ा जोनास की चुप्पी पर उठाया सवाल

Mia Khalifa (2)

Mia Khalifa (Photo: Twitter)

The Hindi Post

मुंबई | लेबनानी-अमेरिकी पूर्व पोर्न स्टार मिया खलीफा ने भारत में लगभग ढाई महीने से चल रहे किसान आंदोलन पर सोमवार को प्रियंका चोपड़ा जोनास की चुप्पी पर सवाल उठाया। मिया ने अपने एक ट्वीट में प्रियंका चोपड़ा पर निशाना साधते हुए पूछा कि किसान आंदोलन पर आखिर वह खामोश क्यों हैं? मिया ने ट्वीट किया, “क्या मिसेज जोनास कभी कुछ बोलेंगी? मुझे उत्सुकता है। यह मुझे बेरूत की बर्बादी पर शकीरा की खामोशी जैसा लग रहा है। चुप्पी।”

हालांकि उन्होंने प्रियंका का नाम नहीं लिया, लेकिन भारतीय अभिनेत्री के प्रशंसकों ने स्पष्ट रूप से महसूस किया कि टिप्पणी प्रियंका चोपड़ा जोनास पर की गई है। कई लोगों ने टिप्पणी की कि प्रियंका ने दिसंबर में इस मुद्दे पर बात की थी।

प्रियंका चोपड़ा ने दिसंबर में किसान आंदोलन को लेकर एक ट्वीट किया था। प्रियंका ने पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ के एक ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा था, “हमारे किसान भारत के खाद्य सैनिक हैं। उनकी आशंकाओं को दूर करने की जरूरत है। उनकी आशाओं पर खरा उतरने की जरूरत है। एक लोकतंत्र के रूप में, हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि यह संकट जल्द हल हो।”

पिछले हफ्ते मिया खलीफा ने किसानों के समर्थन में ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा था, “मानवाधिकार हनन कर ये चल क्या रहा है? उन्होंने नई दिल्ली के आसपास के इलाकों में इंटरनेट काट दिया है?”

 

Ad Sain Dass 2

 

मिया खलीफा ने इस ट्वीट के बाद एक और ट्वीट किया और लिखा, “पेड एक्टर्स.. मुझे उम्मीद है कि पुरस्कारों के मौसम में उनकी अनदेखी कतई नहीं की जाएगी। मैं किसानों के साथ हूं।”

मिया ने ट्वीट के साथ ही फार्मर्स प्रोटेस्ट हैशटैग का भी इस्तेमाल किया और उनके साथ एकजुटता हाजिर की।

किसान आंदोलन के समर्थन में अंतर्राष्ट्रीय पॉप स्टार रियाना और पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग ने भी ट्वीट किया है। बता दें कि किसान आंदोलन के मुद्दे पर लगातार विदेशी हस्तियों के ट्वीट सामने आ रहे हैं और वे किसान आंदोलन को लेकर अपना समर्थन जता रहे हैं।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!