रूस-यूक्रेन युद्ध : कर्नाटक का रहने वाला था मृतक छात्र

Naveen Indian student killed in Kharkhiv

यूक्रेन के शहर खारखीव में जान गंवाने वाला भारतीय छात्र नवीन (फोटो: आईएएनएस)

The Hindi Post

बेंगलुरु | कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने मंगलवार सुबह यूक्रेन के खारकीव में मारे गए एक भारतीय छात्र नवीन ज्ञानगौदर की मौत पर शोक व्यक्त किया। नवीन कर्नाटक के हावेरी के रहने वाले थे और यूक्रेन और रूस के बीच जारी युद्ध में मारे जाने वाले पहले भारतीय हैं।

मुख्यमंत्री ने नवीन के पिता शेखर गौड़ा को फोन कर सांत्वना दी। इसको वास्तविक त्रासदी बताते हुए, मुख्यमंत्री ने नवीन के पार्थिव शरीर को भारत वापस लाने के लिए परिवार को सभी समर्थन का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस मामले पर विदेश मंत्रालय से बात कर रही है।

मंगलवार की सुबह अपने बेटे की आखिरी फोन कॉल को याद करते हुए, भावुक शेखर गौड़ा ने कहा कि नवीन उसे दिन में कम से कम दो या तीन बार फोन करता था।

नवीन पिछले 4 साल से यूक्रेन में पढ़ रहा था। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक हादसा उस वक्त हुआ जब वह नाश्ता करने बाहर गया था।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!