यूपी चुनाव से पहले मायावती का बड़ा एक्शन, पूर्व मंत्री अंटू मिश्रा बसपा से निष्कासित
यूपी चुनाव से पहले मायावती का बड़ा एक्शन, पूर्व मंत्री अंटू मिश्रा बसपा से निष्कासित
बसपा प्रमुख मायावती ने अनंत कुमार मिश्रा उर्फ अन्टू मिश्रा को पार्टी से निष्कासित कर दिया है. मायावती ने उन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया है.
बसपा अध्यक्ष ने X पर लिखा, “उत्तर प्रदेश में बी.एस.पी. सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे श्री अनन्त कुमार मिश्रा उर्फ अन्टू मिश्रा को उनकी पार्टी विरोधी गतिविधियों आदि के फलस्वरूप आज तत्काल प्रभाव से उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है.”
उन्होंने आगे लिखा, “वैसे भी अब जबकि खासकर उत्तर प्रदेश में चुनावी माहौल काफी गरमाया हुआ है, पार्टी के सभी स्तर के लोगों को विरोधियों के सभी प्रकार के साम, दाम, दण्ड, भेद आदि हथकण्डों से सावधान रहते हुये अपनी पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ बी.एस.पी. के अम्बेडकरवादी मिशन को आगामी विधानसभा आमचुनाव में सफल बनाने में पूरे जी-जान से लगे रहना है, यही संदेश व अपील भी है.”
उत्तर प्रदेश में बी.एस.पी. सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे श्री अनन्त कुमार मिश्रा उर्फ अन्टू मिश्रा को उनकी पार्टी विरोधी गतिविधियों आदि के फलस्वरूप आज तत्काल प्रभाव से उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।
वैसे भी अब जबकि ख़ासकर उत्तर प्रदेश में चुनावी माहौल काफी गरमाया…— Mayawati (@Mayawati) August 13, 2026
बता दे कि इससे पहले मायावती ने आकाश आनंद के ससुर एवं पूर्व राज्यसभा सांसद अशोक सिद्धार्थ को पार्टी से निकाला था. उन पर अनुशासनहीनता और गुजबाजी के आरोप लगे थे. इसके अलावा मायावती ने पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर के बसपा कोऑर्डिनेटर रणधीर सिंह बेनीवाल को भी पार्टी से निकाल दिया था.
हिंदी पोस्ट डॉट इन
