असद के एनकाउंटर पर बसपा प्रमुख मायावती ने दी प्रतिक्रिया

Mayawati

फोटो क्रेडिट: आईएएनएस/IANS (फाइल)

The Hindi Post

अतीक अहमद का बेटा असद पुलिस एनकाउंटर में मारा जा चुका हैं. UP पुलिस का दावा हैं कि असद ने पुलिस पर फायरिंग की थी इसलिए जवाबी फायरिंग करनी पड़ी. इसमें असद को गोली लग गई और वो मारा गया. पुलिस के अनुसार, उसको सरेंडर करने को कहा गया था पर उसने ऐसा नहीं किया.

यह एनकाउंटर UP के झांसी में बृहस्पतिवार को हुआ. अब इस एनकाउंटर पर सवाल भी उठाए जा रहे हैं. पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट करके कहा कि आज के एनकाउंटर की गहनता से जाँच होनी चाहिए.

अब बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष और यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की भी प्रतिक्रिया सामने आई हैं. उन्होंने अतीक के बेटे के एनकाउंटर को हत्या करार दिया हैं. उन्होंने ट्वीट करके लिखा, “प्रयागराज के अतीक अहमद के बेटे व एक अन्य की आज पुलिस मुठभेड़ में हुई हत्या पर अनेकों प्रकार की चर्चायें गर्म हैं. लोगों को लगता है कि विकास दुबे काण्ड के दोहराए जाने की उनकी आशंका सच साबित हुई है. अतः घटना के पूरे तथ्य व सच्चाई जनता के सामने आ सके इसके लिए उच्च-स्तरीय जाँच जरूरी.”

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!