पटाखा फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट, चार की मौत, कई घायल
यूपी के कौशाम्बी में रविवार को एक पटाखा फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट हुआ. इस घटना में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई है और कई अन्य लोग घायल है. घायल लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है.
विस्फोट का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है.
मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए एसपी कौशांबी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि भरवारी स्थित फैक्ट्री के पास पटाखे बेचने और बनाने दोनों का लाइसेंस था.
उन्होंने कहा, “जानकारी के मुताबिक, चार लोगों की मौत हुई है. घायल लोगों में से कुछ की हालत गंभीर है और उन्हें अस्पताल भेजा गया है. इस घटना में जिन लोगों की जान गई है और जो घायल है वे उस फैक्ट्री के कर्मचारी है जिसके पास पटाखे बेचने और बनाने दोनों का लाइसेंस था.”
फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है. पुलिस ने मामला भी दर्ज कर लिया है.
घटना के एक वीडियो में आसमान में काला धुआं निकलता दिख रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि स्थानीय लोग और पुलिसकर्मी आग बुझाने की कोशिश में लगे हुए हैं.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
