‘ऑपरेशन सिंदूर’ से सहमी नवाज शरीफ की बेटी, दी थी परमाणु बम की धमकी लेकिन अब….
पाक पंजाब की मुख्यमंत्री और पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज (फोटो क्रेडिट: IANS)
भारतीय सेना के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से पाकिस्तान के बड़बोले नेताओं की बोलती बंद हो गई है और सभी खौफ के साए में जी रहे हैं. कुछ दिनों पहले तक भारत को परमाणु बम की धमकी देने वाली पाक पंजाब की मुख्यमंत्री और पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के बेटी मरियम नवाज की अब सिट्टी पिट्टी गुम हो गई है. भारत की ओर से मिसाइल हमले किए जाने के मद्देनजर उनके सूबे यानी पंजाब प्रांत में बुधवार को आपातकाल घोषित कर दिया गया है और सभी शिक्षण संस्थानों को बंद कर दिया गया है.
पंजाब प्रांत की सरकार ने एक बयान में कहा, “पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने पूरे प्रांत में आपातकाल घोषित कर दिया है.” पंजाब पुलिस सहित सभी सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है. पंजाब के अस्पतालों में सभी चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं. बयान में कहा गया है कि सभी कर्मचारियों को तुरंत ड्यूटी पर आने का आदेश दिया है और पंजाब के सभी जिलों में प्रशासन को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है.
इसमें कहा गया है कि नागरिक सुरक्षा सहित सभी संबंधित संस्थानों के अधिकारियों और कर्मचारियों को बुलाया गया है. बयान में कहा गया है कि बुधवार को शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे. भारत द्वारा हमले किए जाने के बाद सभी उड़ानों का संचालन बंद कर दिया गया है लेकिन अब पाकिस्तान का हवाई क्षेत्र आंशिक रूप से खोला जा रहा है.
