सीमा हैदर जैसा मामला?, पति को बिना बताए दो बच्चों की मां अपने दोस्त से मिलने पाकिस्तान पहुंची

Anju Rafael (1)

Photo Via IANS

The Hindi Post

ऐसे समय में जब पाकिस्तान की सीमा हैदर भारत में अवैध रूप से प्रवेश करने (सचिन मीणा से मिलने के लिए) के लिए खबरों में हैं, राजस्थान की रहने वाली अंजू राफेल अपने फेसबुक फ्रेंड से मिलने के लिए पाकिस्तान पहुंच गई है. बताया जा रहा है कि अंजू वैध तरह से पाकिस्तान गई है.

बता दे कि अंजू भी सीमा की तरह शादीशुदा महिला है और उनके दो बच्चे है.

भिवाड़ी (राजस्थान) की रहने वाली अंजू एक वाहन कंपनी में काम करती हैं, जबकि उनके पति एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं.

अंजू ने एक सोशल मीडिया पोस्ट साझा कर पुष्टि की है कि वह नसरुल्लाह से मिलने के लिए खैबर पख्तूनख्वा प्रांत (पाकिस्तान) पहुंची है. अंजू की नसरुल्लाह से दोस्ती फेसबुक के माध्यम से हुई थी.

इस बीच, अंजू के बच्चों ने कहा है कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि उनकी मां कहां हैं. बच्चे फिलहाल अपने पिता के साथ रह रहे हैं.

अंजू के पति ने बताया कि उनकी शादी 2007 में हुई थी और अंजू मूल रूप से ग्वालियर की रहने वाली हैं.

उन्‍होंने कहा, “मेरी पत्नी 20 जुलाई को कहीं गई थी. मैंने फोन किया, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया. दो दिन बाद उसने सोशल मीडिया के जरिए फोन किया और कहा कि वह अपने दोस्त से मिलने के लिए लाहौर में है और तीन-चार दिनों में वापस आ जाएगी.”

अंजू ने साल 2020 में अपना पासपोर्ट बनवाया था. उन्होंने अपने पति को बताया कि वह जयपुर जा रही है.

पुलिस ने कहा है कि जांच जारी है, क्योंकि पाकिस्तान उच्चायोग ने मामले के संबंध में जानकारी मांगी है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
(इनपुट्स: आईएएनएस)


The Hindi Post
error: Content is protected !!