अभिनेत्री को आ रहे थे अश्लील मैसेज और वीडियो, समझाने पर भी नहीं मान रहा था शख्स, फिर यह हुआ…
सांकेतिक तस्वीर (फोटो क्रेडिट: इंग्लिश पोस्ट)
अभिनेत्री को आ रहे थे अश्लील मैसेज और वीडियो, समझाने पर भी नहीं मान रहा था शख्स, फिर यह हुआ…
बेंगलुरु | कन्नड़-तेलुगु टीवी अभिनेत्री के साथ उत्पीड़न का मामला सामने आया है. एक व्यक्ति फेसबुक के माध्यम से उन्हें अश्लील वीडियो और मैसेज भेज रहा था.
मामले को गंभीरता से लेते हुए एक्ट्रेस ने पुलिस को शिकायत दी थी. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस शिकायत में अभिनेत्री ने कहा कि आरोपी नवीन के मोन ने ‘नवीनज़’ नाम की आईडी से फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी. रिक्वेस्ट एक्सेप्ट न होने की वजह से भड़के इस व्यक्ति ने अश्लील वीडियो और मैसेज भेजने शुरू कर दिए. अभिनेत्री ने आरोपी को चेताया कि वो ऐसा न करें लेकिन वो नहीं माना. उसने कई फेक आईडी बनाई और लगातार अश्लील वीडियो भेजता रहा.
इतना ही नहीं, अभिनेत्री ने आरोपी को नगरभावी इलाके के एक रेस्टोरेंट में मिलने के लिए 1 नवंबर को बुलाया था और आगे से ऐसा करने की चेतावनी भी दी थी लेकिन वह नहीं माना और उसने परेशान करना जारी रखा. आरोपी लगातार 3 महीने तक अलग-अलग आईडी से अश्लील वीडियो भेजता रहा. परेशान होकर अभिनेत्री ने अन्नपूर्णेश्वरी नगर पुलिस थाने में शिकायत दी. इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
आरोपी की पहचान बेंगलुरु के व्हाइटफील्ड स्थित टेम्पलटन एंड पार्टनर कंपनी में डिलीवरी मैनेजर नवीन के. मोन के रूप में हुई है. अभिनेत्री द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर, पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की है. पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है.
बता दें कि अभिनेत्री अपने पति, मां, और बेटी के साथ अन्नपूर्णेश्वरी नगर स्थित घर में रहती हैं और कई कन्नड़ और तेलुगु टीवी सीरियल्स में काम कर चुकी हैं.
