लाखों रूपए खर्च कर खरीदा था ‘काला घोड़ा’, घर लाकर नहलाने पर बदल गया रंग

Black Horse stallion-422110_640

सांकेतिक तस्वीर

The Hindi Post

चंडीगढ़ | पंजाब में एक व्यक्ति से व्यापारियों ने 22.65 लाख रुपये ठग लिए। व्यापारियों ने जिसे बेशकीमती काला घोड़ा बताकर बेचा, वह बाद में साधारण घोड़ा निकला, जिसे रंगकर काला बना दिया गया था।

संगरूर जिले के सुनाम कस्बे के कपड़ा व्यापारी रमेश कुमार ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत में कहा कि उन्हें मारवाड़ी नस्ल का काला घोड़ा बेचने के बहाने घोड़ा व्यापारियों – जतिंदर पाल सिंह सेखों, लखविंदर सिंह और लछरा खान ने कथित तौर पर ठग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब उन्होंने घोड़े को नहलाया, तो रंग धुल गया और घोड़े का असली भूरा रंग सामने आ गया।

कुमार ने स्टड फार्म शुरू करने के लिए काले घोड़े में ज्यादा पैसा लगाया।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने नकली नस्ल के घोड़े बेचकर अन्य आठ लोगों को भी ठगा था।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!