लाइव परफॉरमेंस के दौरान शख्स ने बरसाए पैसे तो भड़की एक्ट्रेस अक्षरा सिंह, स्टेज छोड़ा

101556
The Hindi Post

हाल ही में भोजपुरी ऐक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने एक लाइव परफॉर्मेंस दिया था. इस दौरान उनके साथ कथित तौर पर बदतमीजी की गई. जब अक्षरा स्टेज पर परफॉर्म कर रही थी और उनके फैंस झूम रहे थे तब एक शख्स स्टेज पर चढ़ गया और उसने उन पर पैसे लुटा दिए. यह बात अक्षरा को अखर गई. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नाराज अक्षरा परफॉरमेंस बीच में ही रोक कर स्टेज से उतर गई. यह वाकया झारखंड का है. इसका एक वीडियो भी सामने आया है. इस वीडियो में अक्षरा को स्टेज से जाते हुए देखा जा सकता है. अक्षरा ने अभी तक इस घटना पर बयान जारी नहीं किया है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!