चलती बस में मनचले ने लड़की से की बेहद घटिया हरकत, हद से कई गुना बढ़ गया आगे, रिकॉर्ड हुआ वीडियो…

molestation Thiruvananthpuram (1)
The Hindi Post

चलती बस में मनचले ने लड़की से की बेहद घटिया हरकत, हद से कई गुना बढ़ गया आगे, रिकॉर्ड हुआ वीडियो…

 

केरल से हैरान करने वाली खबर सामने आई है. यहां चलती बस में युवती से छेड़छाड़ की गई. इस शर्मनाक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो को युवती ने ही अपने मोबाइल फोन से रिकॉर्ड किया. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना गुरुवार की है.

दरअसल, एक युवती तिरुवनंतपुरम (केरल) में बस में यात्रा कर रही थी. उसके बगल में एक पुरुष यात्री बैठा था. सबसे पहले वह युवती को गलत तरीके से छूता है और इसके बाद तो वह सभी हदें पार जाता है. वह युवती के टॉप में डाल देता है.

इस घटिया हरकत से लड़की तमतमा जाती है और वह उसे जोरदार थप्पड़ जड़ देती है. फिर उसे एक के बाद एक कई थप्पड़ मारती है.

थप्पड़बाजी से बस में यात्रा कर रहे अन्य यात्री सतर्क हो जाते हैं. साथ ही कंडक्टर भी आ जाता है.

‘द हिंदू’ की रिपोर्ट के अनुसार, इस बस में यात्रा कर रहे लोग कहते हैं कि युवती के साथ छेड़छाड़ करने वाले शख्स को बस से उतार कर पुलिस के हवाले कर दिया जाना चाहिए. बाद में युवती की शिकायत पर छेड़छाड़ करने वाले शख्स को बस से उतार दिया गया.

खबर लिखे जाने तक युवती की ओर से आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है.

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!