युवक को कुत्ते की तरह भौंकने के लिए मजबूर किया, उसके गले में पट्टा डाला, वीडियो सामने आने का बाद मचा बवाल, तीन आरोपी गिरफ्तार
मध्य प्रदेश के भोपाल से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है जिसमें एक शख्स को कुत्ते की तरह भौंकने के मजबूर किया जा रहा है. इस शख्स के गले में पट्टा डाल के उसे घुमाया गया.
वायरल हुए 50 सेकंड के इस वीडियो में, पुरुषों का एक समूह इस शख्स पर चिल्लाते हुए कह रहा है, “कुत्ता बन.. बोल साहिल भाई सॉरी.. साहिल भाई मेरे बाप है, मेरे बड़े भाई है…..”
इसके बाद युवक ने कहा, “मैंने सॉरी बोल तो दिया है”. पर युवकों ने पीड़ित के साथ बुरा व्यवहार करना जारी रखा.
बताया जा रहा है कि यह वीडियो 9 जून का है और अब वायरल हुआ है. इस मामले में 6 लोग आरोपी है. तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और बाकी के आरोपियों की तलाश की जा रही है. वीडियो सामने आने के बाद विवाद काफी बढ़ गया है. बजरंग दल ने प्रदर्शन करते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की.
भोपाल पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर तीनो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कुछ मuस्लiम युवकों ने हिं’दू युवक को गले में पट्टा डालकर कुत्ता बनाकर घुमाया। आरोपी पीड़ित पर लगातार धर्मांतरण और मांस खाने का दबाव बना रहे थे।
आखिर हिं’दू बहुसंख्यक देश में हिं’दू कब प्रताड़ित होता रहेगा।#Bhopal #MadhyaPradesh @drnarottammisra pic.twitter.com/drxnoKP47n
— कालनेमि (Parody) (@kalnemibasu) June 19, 2023
इस वायरल वीडियो पर मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने 24 घंटे के अंदर जांच कर कड़ी कार्रवाई करने का आदेश दिया है.
भोपाल में युवक से मारपीट के वायरल वीडियो की घटना के जांच के आदेश पुलिस कमिश्नर को दिए गए हैं। pic.twitter.com/sU7v6jJoAv
— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) June 19, 2023
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने इस मामले में पीड़ित की शिकायत पर 6 आरोपियों के खिलाफ धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के साथ ही अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है.
पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज किए है. युवक ने आरोप लगाया है कि उसके साथ मारपीट की गई. साथ ही उसके गले में पट्टा डाला गया.
युवक के परिजनों का आरोप है कि उसे (युवक) को नशीला पदार्थ और मांस खाने और धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किया गया. अब पुलिस इस पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है.
पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि इस तरह का व्यवहार क्यों किया गया. क्या युवकों में आपस में कोई झगड़ा था?
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
