पहले किया बेहोश फिर किया नाबालिग लड़की से रेप, इसके बाद इस गंदी हरकत का किया वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार

Molestation Rape Abuse Depositphotos_99752186_S (1) (1)

सांकेतिक फोटो | (फोटो क्रेडिट: इंग्लिश पोस्ट)

The Hindi Post

कोलकाता | पश्चिम बंगाल की औद्योगिक टाउनशिप दुर्गापुर में शुक्रवार को एक व्यक्ति को एक नाबालिग लड़की से पहले दुष्कर्म करने और बाद में पीड़िता की मां सहित कुछ लोगों के साथ इस घृणित कृत्य का वीडियो साझा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.

आरोपी के मोबाइल फोन से शेयर किए गए वीडियो को देखने के बाद पीड़िता की मां ने कोक अवन थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने आरोपी लतीफुल शेख को गिरफ्तार कर लिया है. वह पीड़ित परिवार के पड़ोस में रहता है.

आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि गिरफ्तारी के बाद आरोपी को दुर्गापुर की एक अदालत में पेश किया गया जहां सरकारी वकील ने उसकी पुलिस हिरासत की मांग की.

आरोपी पर भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) के साथ-साथ यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पोक्‍सो) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप लगाया गए है.

अदालत ने शेख को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

पीड़िता की मां ने अपनी शिकायत में दावा किया है कि करीब 15 दिन पहले पीड़िता को आरोपी ने अपने घर बुलाया. इसके बाद उसने नशीला पदार्थ मिला कोल्‍ड ड्रिंक पिलाकर बेटी को बेहोश कर दिया. इसके बाद आरोपी ने न सिर्फ उसके साथ दुष्कर्म किया बल्कि पूरी घटना का वीडियो भी रिकॉर्ड किया. इसके बाद उसने वीडियो को पीड़िता की मां सहित कई लोगों के साथ उस वीडियो को शेयर कर दिया था.

पीड़िता की मां ने बताया कि पहले तो उसे कुछ नहीं पता था. घटना के बाद उनकी बेटी टूट गई और अपनी दादी के घर जाने की जिद करने लगी. आखिरकार, पीड़िता की मां को असली घटना का पता चला और उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.

आईएएनएस

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!