सड़क पार कर रहे शख्स को बस ने मारी टक्कर, ऊपर से गुजर गई बस.. VIDEO आया सामने

Powai (1)
The Hindi Post

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से एक वीडियो सामने आया है जिसमें सड़क पार करते समय एक शख्स बस की चपेट में आ जाता है. यह घटना मुंबई के पवई इलाके में 15 दिसंबर को हुई.

यह घटना इलाके में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई. सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि कुर्ता-पायजामा पहने एक शख्स सड़क पार करने की कोशिश करते हुए दिखता है. इसी दौरान एक बस उसे टक्कर मार देती है. बस चालक इस सब से अनजान, बस को आगे बढ़ा देता है. इस घटना से राहगीरों में हड़कंप मच जाता है.

थोड़ा आगे जा कर बस चालक तुरंत वाहन को रोक देता है और यह देखने के लिए दरवाजा खोलता है कि क्या हुआ. इसी समय शख्स बस के नीचे से सकुशल निकल कर बाहर आता है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना लेक साइड कॉम्प्लेक्स के पास एवरेस्ट हाइट्स बिल्डिंग के बाहर हुई. कई यूजर्स ने क्लिप को ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी पोस्ट किया है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!