हथकड़ी लगा व्यक्ति ठेके से खरीद रहा था शराब, फोटो हुई वायरल

Hamirpur

फोटो: सोशल मीडिया

The Hindi Post

सोशल मीडिया पर एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है जिसमें एक व्यक्ति जिसके हाथ में हथकड़ी लगी है वो ठेके से शराब खरीदता हुआ दिखाई दे रहा है. इस दौरान, इस व्यक्ति के पीछे एक जवान भी मौजूद होता है. यह तस्वीर उत्तर प्रदेश के हमीरपुर की है.

बताया जा रहा है कि पुलिस ने मारपीट के मामले में इंदल नाम के इस युवक का चालान किया था. जब उसे कोर्ट में पेशी के लिए जे जाया जा रहा था तो उसने पुलिसकर्मियों से शराब खरीदने की बात कही. पुलिस कर्मी उसे शराब खरीदवाने लगे. इस दौरान किसी ने दोनों की फोटो क्लिक कर ली और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दी जो अब वायरल हो रही है.

इस मामले का संज्ञान लेते हुए SP दीक्षा शर्मा ने PRD जवान के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया है.

फिलहाल वायरल हो रही फोटो पर लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!