शख्स ने अपने सीने पर बनवाया अखिलेश यादव का टैटू, सपा अध्यक्ष ने शेयर की तस्वीर
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के एक समर्थक ने अपने सीने पर उनका टैटू बनवाया है। इस समर्थक की फोटो सोशल मीडिया पर देखी जा सकती है। इस फोटो में अखिलेश यादव अपने फैन के बगल में खड़े है। इस फैन के दाए सीने पर अखिलेश यादव की तस्वीर बनी है।
हमें नाज़ है अपने समर्पित कार्यकर्ताओं पर… pic.twitter.com/CCy1qJ2CBd
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) August 31, 2022
समर्थक के साथ अपनी फोटो ट्विटर पर साझा करते हुए अखिलेश ने लिखा, “हमें नाज़ है अपने समर्पित कार्यकर्ता पर।”
इस तस्वीर पर कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, “ऐसे ही कार्यकर्ता की जरूरत है जो चट्टान की तरह हमेशा अपनी पार्टी और अपने नेता को मजबूत बनाये रखें “MP Ex हो सकता है ,MLA Ex हो सकता है CM, PM Ex हो सकता है लेकिन कार्यकर्ता कभी Ex नहीं हो सकता। जय समाजवाद ,जय संविधान, जय विज्ञान जय नेता जी, जय अखिलेश।”
ऐसे ही कार्यकर्ता की जरूरत है जो चट्टान की तरह हमेशा अपनी पार्टी और अपने नेता को मजबूत बनाये रखें “MP Ex हो सकता है ,MLA Ex हो सकता है CM, PM Ex हो सकता है लेकिन कार्यकर्ता कभी Ex नहीं हो सकता। जय समाजवाद ,जय संविधान, जय विज्ञान जय नेता जी, जय अखिलेश ।
— Er.Sandeep Kumar Yadav (@Sandeep18595088) August 31, 2022
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
