अजीब नज़ारा: घोड़े पर सवार होकर दुकान में घुसा शख्स, आगे जो हुआ वो कर देगा हैरान | VIDEO

image

वायरल वीडियो से लिया गया ,स्क्रीनग्रैब /(फोटो क्रेडिट : सोशल मीडिया)

The Hindi Post

अजीब नज़ारा: घोड़े पर सवार होकर दुकान में घुसा शख्स, आगे जो हुआ वो कर देगा हैरान | VIDEO

 

अमेरिका में एक टारगेट स्टोर उस वक्त चर्चा में आ गया, जब एक शख्स घोड़े पर सवार होकर सीधे स्टोर के अंदर दाखिल हो गया. खरीदारी कर रहे ग्राहक और कर्मचारी यह नजारा देखकर हैरान रह गए. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

वायरल क्लिप में दिख रहा व्यक्ति रिपोर्ट्स के मुताबिक टिकटॉकर स्टीफन हार्मन बताया जा रहा है. वह एक अन्य व्यक्ति के साथ घोड़े पर बैठकर स्टोर की गलियों में घूमता नजर आता है. इस दौरान कुछ ग्राहक मोबाइल से वीडियो बनाते दिखे, जबकि एक शख्स घोड़े को सहलाता हुआ भी दिखाई देता है.

हालात उस वक्त बिगड़ गए, जब घोड़े ने स्टोर के फर्श पर कई बार गंदगी कर दी. वीडियो में एक कर्मचारी गुस्से में कहते हुए सुना जा सकता है कि आप कर क्या रहे हैं? घोड़े को लेकर तुरंत स्टोर से बाहर निकलो.


इसके बाद स्टोर की सुरक्षा टीम मौके पर पहुंची और घोड़े पर सवार व्यक्ति को बाहर निकाल दिया. इससे पहले वह घोड़े के साथ पूरे स्टोर का एक चक्कर लगा चुका था. यह वीडियो सोश म नीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यूजर कॉलिन रग ने शेयर किया, जिसके बाद इस पर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आईं

सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने इस घटना को मजाकिया बताया, जबकि कई लोगों ने इसे खतरनाक करार दिया. एक यूज़र ने लिखा कि अच्छा हुआ घोड़ा घबराया नहीं, वरना किसी को चोट लग सकती थी.

गौरतलब है कि इससे पहले अप्रैल 2025 में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था, जब खुद को ‘कटथ्रोट काउबॉयज’ कहने वाले चार लोग घोड़ों पर सवार होकर वॉलमार्ट स्टोर में घुस गए थे. यह घटना लुइज़ियाना की थी और उसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था.

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!