शादी में नाचते हुए गई शख्स की जान, स्टेज पर ही गिर गया, सामने आया VIDEO
छत्तीसगढ़ के भिलाई में एक शख्स की नाचते-नाचते जान चली गई. यह व्यक्ति एक शादी समारोह में नाच रहा था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस शख्स को नाचते समय दिल का दौरा पड़ गया और वह स्टेज पर ही गिर पड़े.
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स पुरे जोश से नाच रहा है. उसके अगल-बगल भी लोग डांस करने में व्यस्त है. इसी दौरान, यह शख्स स्टेज पर बैठ जाता है. फिर स्टेज पर ही गिर जाता है.
रिपोर्ट्स के अनुसार, शख्स की मौके पर ही मौत हो गई थी.
इस घटना से सब हैरान रह गए. मौके पर अफरातफरी मच गई. लोगों ने इस शख्स को उठाने की कोशिश की पर उसके शरीर में कोई हरकत नहीं हुई.
भिलाई/-मातम में बदलीं खुशियां: भांजी की शादी में डांस करते अचानक गिर पड़ा बीएसपी इंजीनियर, हार्ट अटैक से हुई मौत pic.twitter.com/pvnmhb56pv
— Naresh kumar Mishra (@Naresh_IBC24) May 10, 2023
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मृतक का नाम दिलीप था. वो 52 साल के थे. वह पेशे से एक इंजीनियर थे. यह दर्दनाक घटना 4 मई को हुई. दिलीप के रिश्तेदार उन्हें अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. दिलीप के परिवार में दो बेटियां और पत्नी है. इस घटना के बाद, घर पर मातम पसर गया है. मीडिया रिपोर्ट्स में डॉक्टरों के हवाले से कहा गया कि दिलीप की दिल का दौरा पड़ने से जान गई.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
