पहली बार सांप ने काटा तो बच गई शख्स की जान, पांच दिन बाद दूसरी बार काटा तो हुई मौत

Snake (1) (1)

सांकेतिक तस्वीर

The Hindi Post

राजस्थान के जोधपुर के रहने वाले 44 वर्षीय जसब खान को 20 जून को सांप ने काट लिया था. इसके बाद उनका पोखरण के एक अस्पताल में चार दिन तक इलाज चला. सही समय पर सही इलाज मिलने से वह सर्पदंश से बच गए.

25 जून को खान अपने घर वापस लौट आए थे. उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी. घर लौटने के एक दिन बाद यानि 26 जून को, उन्हें एक बार फिर सांप ने काट लिया.

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, इस बार खान की जोधपुर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई.

Advt
Advt

इस दुखद और विचित्र घटना की जांच अब भणियाणा पुलिस द्वारा की जा रही है.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सांप ने पहले जसब को एक पैर में काटा था. इसका इलाज किया गया था. दूसरी बार सांप ने दूसरे पैर में काट लिया. इससे उनकी जान चली गई. फिलहाल पुलिस जांच कर रही है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!