हजारों फीट जमीन से ऊपर हवाई जहाज के अंदर बीड़ी पी रहा था यात्री, फिर…

Flight (2)

प्रतीकात्मक फोटो

The Hindi Post

बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (Kempegowda International Airport) पर एक 56 वर्षीय शख्स को फ्लाइट में बीड़ी पीने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.

फ्लाइट के हवाई अड्डे पर लैंड होने के बाद, एयरलाइन के ड्यूटी मैनेजर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. गिरफ्तार किए गए यात्री पर अन्य यात्रियों की जान जोखिम में डालने का आरोप लगा है.

गिरफ्तार किए गए शख्स का नाम प्रवीण कुमार है. वह मारवाड़ (राजस्थान) का रहने वाला है. वह अहमदाबाद से फ्लाइट में सवार हुआ था.

एयरलाइन के चालक दल के सदस्यों ने उसे टॉयलेट में धूम्रपान करते हुए पकड़ा था. वो बीड़ी पी रहा था.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रवीण कुमार ने पुलिस को बताया कि वो पहली बार विमान में सवार हुआ था और उसे नियमों के बारे में पता नहीं था.

अकासा एयर (Akasa Air) ने एक आधिकारिक बयान में कहा, “16 मई, 2023 को अहमदाबाद से बेंगलुरू जाने वाली अकासा एयर की उड़ान QP1326 में एक यात्री विमान के शौचालय में धूम्रपान करते मिला. हमारे चालक दल ने आवश्यक सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया और यात्री को बेंगलुरु में फ्लाइट लैंड होने के बाद CISF की मदद से स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया. हम इस मामले की जांच में अधिकारियों की सहायता कर रहे हैं.”

बता दें कि फ्लाइट में ई-सिगरेट का उपयोग या धूम्रपान करने पर सख्त प्रतिबंध है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!