यूपी: वाइफ-स्वैपिंग पार्टियों में पत्नी को जबरन ले जाता था पति, कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दर्ज किया मामला

Rape Molestation Depositphotos_238915278_S (1)

सांकेतिक फोटो | (फोटो क्रेडिट: इंग्लिश पोस्ट)

The Hindi Post

मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) | मुजफ्फरनगर की एक महिला ने अपने पति पर वाइफ स्वैपिंग (पत्नी की अदला-बदली) का आरोप लगाया है. कोर्ट के निर्देश पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने महिला के पति और देवर के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

महिला का आरोप है कि उसका पति उसको जबरन दिल्ली में होने वाली वाइफ-स्वैपिंग पार्टियों में ले जाता था और अपने ही भाई के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करता था.

पीड़िता ने मुजफ्फरनगर में अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-प्रथम (एसीजेएम 1) की अदालत में अपनी शिकायत में बताया कि उसका पति जो एक बिजनेसमैन है और गुरुग्राम का रहने वाला है, उसे जबरन ऐसी पार्टियों में ले जाता था.

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, महिला की शादी जून 2021 में हुई थी, जिसके बाद वह गुरुग्राम चली गई. पीड़ित महिला की यह दूसरी शादी है.

पीड़िता ने बताया, “अगर मैं वाइफ-स्वैपिंग पार्टियों में जाने से इनकार करती, तो मेरे पति मुझे पीटते थे और मेरा यौन शोषण करते थे. 24 अप्रैल को मैंने गुरुग्राम के एक पुलिस स्टेशन में पहुंचने की कोशिश की, लेकिन मुझे रास्ते में मेरे पति के भेजे गुंडों ने रोक लिया. उन्होंने मुझे धमकी दी कि अगर मैंने इस बारे में किसी को बताया तो वे मुझे जान से मार देंगे.”

न्यू-मंडी थाने के थाना प्रभारी सुशील कुमार सैनी ने कहा, “हमने महिला के पति और देवर के खिलाफ धारा 376 (दुष्कर्म), 307 (हत्या का प्रयास), 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाने की सजा), 504 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान) और आईपीसी की धारा 506 (आपराधिक धमकी के लिए सजा) के तहत मामला दर्ज किया है. यह घटना गुरुग्राम में हुई है, मामले को संबंधित पुलिस स्टेशन में स्थानांतरित कर दिया जाएगा.”

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!