टॉयलेट सीट पर बैठा शख्स हाई कोर्ट की वर्चुअल सुनवाई में हुआ शामिल, हैरान कर देगा यह वीडियो
सांकेतिक तस्वीर
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक व्यक्ति को टॉयलेट सीट पर बैठकर कोर्ट की कार्यवाही में हिस्सा लेते हुए देखा जा सकता है. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना 20 जून को जस्टिस निरजर एस देसाई (गुजरात हाईकोर्ट) की अदालत में हुई.
वीडियो की शुरुआत में व्यक्ति, जो ‘समद बैटरी’ नाम से लॉग-इन था, ब्लूटूथ ईयरफोन पहने नजर आया. वीडियो में साफ दिख रहा है कि यह शख्स शौचालय में बैठा है. वीडियो में उसे फ्लश करते हुए और फिर बाथरूम से बाहर निकलते हुए भी देखा जा सकता है.
ग़ज़ब है भाई
एक शख़्स, जो टॉयलेट में बैठा हुआ था, वो गुजरात
हाई कोर्ट की वर्चुअल सुनवाई में शामिल हुआ।अब वीडियो वायरल है 👇🏽pic.twitter.com/t95VQsOg81
— Govind Pratap Singh | GPS (@govindprataps12) June 27, 2025
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह व्यक्ति एक आपराधिक मामले में शिकायतकर्ता था और इस सुनवाई में एफआईआर रद्द करने की याचिका पर पक्ष रख रहा था. दोनों पक्षों में आपसी समझौता होने के बाद अदालत ने एफआईआर रद्द कर दी.
सोशल मीडिया पर लोगों ने इस व्यक्ति की हरकत को अनुपयुक्त व्यवहार करार दिया है.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
