बेटे ने मां की गर्दन पर चाकू से किया हमला, मौके पर मौत; आरोपी गिरफ्तार

knife-Murder-1024x678

प्रतीकात्मक फोटो

The Hindi Post

बेटे ने मां की गर्दन पर चाकू से किया हमला, मौके पर ही मौत, आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने दी यह जानकारी….

 

पुणे | महाराष्ट्र के पुणे के विश्रांतवाड़ी इलाके में शराब खरीदने के लिए पैसे मांगने को लेकर हुए झगड़े के बाद 32 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी मां की चाकू मारकर हत्या कर दी. पुलिस अधिकारियों ने रविवार को बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

विश्रांतवाड़ी पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राजेंद्र पन्हाले ने घटना की पुष्टि की. मृतक महिला की पहचान 50 वर्षीय सविता सुरेश हरिभक्त के रूप में हुई है, जबकि आरोपी बेटे का नाम सागर सुरेश हरिभक्त है.

पुलिस के अनुसार, यह घटना शनिवार रात 9:30 बजे से 10 बजे के बीच विश्रांतवाड़ी में घटी. पुलिस ने बताया कि सागर ने शराब खरीदने के लिए पैसे मांगे, जिसके बाद सागर और उसकी मां के बीच कहासुनी हो गई.

खबरों के मुताबिक, झगड़ा इतना बढ़ गया कि सागर ने अपनी मां पर चाकू से हमला कर उनकी गर्दन पर वार किए. अधिकारियों ने बताया कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

विश्रांतवाड़ी पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103 (1) के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस ने बताया कि आरोपी को कुछ मनोवैज्ञानिक और व्यवहार संबंधी समस्याएं हैं. इस मामले में आगे की जांच जारी है.

By IANS

पुणे में मां की हत्या करने के आरोप में युवक गिरफ्तार, शराब के लिए पैसे को लेकर हुए झगड़े के बाद की थी हत्या

 

अस्वीकरण: यह लेख समाचार एजेंसी IANS द्वारा लिखा गया है. TheHindiPost.In ने इसे न तो लिखा, न संपादित किया है और न ही स्वतंत्र रूप से सत्यापित किया है. TheHindiPost.In इस लेख में दी गई जानकारी के लिए किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी नहीं लेता है.

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!