बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की हत्या का आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर

Armstrong (1)

बसपा के तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष के. आर्मस्ट्रॉन्ग (फाइल फोटो | आईएएनएस)

The Hindi Post

तमिलनाडु के बीएसपी प्रमुख आर्मस्ट्रांग की 5 जुलाई को हत्या कर दी गई थी. अब इस हत्याकांड के एक आरोपी थिरुवेंगदम की मौत हो गई है. वह पुलिस एनकाउंटर में चेन्नई के पास मारा गया है.

थिरुवेंगदम कथित रूप से बीएसपी के राज्य प्रमुख आर्मस्ट्रांग की हत्या में शामिल था.

एक सीनियर अधिकारी ने पुष्टि की है कि थिरुवेंगदम नाम के एक आरोपी और हिस्ट्रीशीटर को पुलिस के साथ मुठभेड़ में मार गिराया गया है.

कब हुई थी हत्या?

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में 5 जुलाई की शाम बहुजन समाज पार्टी (BSP) के प्रदेश अध्यक्ष आर्मस्ट्रांग की हत्या कर दी गई थी. जिस समय आर्मस्ट्रांग की हत्या की गई वह पेरम्बूर इलाके में अपने नवनिर्मित घर के पास दोस्त से बातचीत कर रहे थे.

तीन बाइक पर सवार होकर आए हत्यारों ने आर्मस्ट्रांग पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया था. इसके बाद सभी मौके से फरार हो गए थे.

घटनास्थल पर एक बड़ा चाकू पड़ा मिला था. आर्मस्ट्रांग को घायल अवस्था में एक प्राइवेट हॉस्पिटल ले जाया गया था जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.

पुलिस का दवाब बढ़ने पर सभी आरोपियों ने सरेंडर कर दिया था. इसके बाद सभी को गिरफ्तार कर लिया गया था.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!