ममता हुई तार तार ! मां ने बॉयफ्रेंड समेत अन्य व्यक्ति से बेटी का कराया रेप, घिनौनी हरकत का ऐसे हुआ खुलासा…

Rape 5 (1) (1)

सांकेतिक तस्वीर (फोटो: आईएएनएस)

The Hindi Post

उत्तराखंड के हरिद्वार से विचलित करने वाली खबर सामने आई है. यहां एक महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया गया है. आरोप है कि महिला ने अपने प्रेमी व उसके दोस्त से नाबालिग बेटी का सामूहिक दुष्कर्म कराया. पुलिस ने कहा कि नाबालिग लड़की के साथ कई बार हैवानियत हुई है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आरोपी महिला भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व पदाधिकारी है. वही भाजपा ने महिला को निष्काषित कर दिया है.

आरोपी महिला और उसके प्रेमी के खिलाफ हरिद्वार के रानीपुर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है. रानीपुर पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट सहित प्रभावी धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है. फिलहाल महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है. पुलिस इस मामले के एक अन्य आरोपी की तलाश कर रही है. वह फिलहाल फरार है.

पुलिस ने कहा कि महिला का अपने पति से विवाद था. वह अपने पति से अलग रह रही थी. वह बेटे को पति के पास छोड़कर बेटी को अपने साथ ले गई थी. इसके बाद वह प्रेमी सुमित पटवाल के साथ रहने लगी थी. जब बेटी पिता के पास आई तो वह गुमसुम थी. पिता ने उससे इसका कारण पूछा. इसके बाद बेटी ने जो बताया वो होश उड़ाने वाला था.

मंगलवार की शाम पिता बेटी को लेकर रानीपुर कोतवाली पहुंचे और पुलिस को शिकायत दी. पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. वही एक आरोपी अभी फरार है.

वही पुलिस ने रेप की पुष्टि कर दी है. हरिद्वार एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने मीडिया को बताया, “मेडिकल रिपोर्ट में यौन शोषण की पुष्टि हुई है. बुधवार को आरोपी महिला और उसके प्रेमी सुमित पटवाल निवासी न्यू कैनाल कॉलोनी बहादराबाद को शिवमूर्ति चौक के पास होटल युग रेजीडेंसी से गिरफ्तार किया गया. फरार आरोपी की तलाश की जा रही है. दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है.”

एसएसपी ने आगे कहा कि लड़की का बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज करा दिया गया है और पुलिस ने तीसरे आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए एक टीम बनाई है.

 

Hindi Post Web Desk


The Hindi Post
error: Content is protected !!