बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के हेलीकॉप्टर की हुई इमरजेंसी लैंडिंग
(फोटो: ट्विटर )
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है. खराब मौसम और तेज हवा चलते मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे उनके हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई.
भारी बारिश के कारण हेलिकॉप्टर को उत्तरी बंगाल के सिलीगुड़ी के पास सेना के एक एयर बेस पर उतारा गया.
पंचायत बैठक संपन्न होने के बाद मुख्यमंत्री जलपाईगुड़ी से बागडोगरा जा रही थी.
वह अब सड़क मार्ग से अपने गंतव्य तक पहुंचेगी.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
