पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की से जुड़ी बड़ी खबर
पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की से जुड़ी बड़ी खबर
कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ टिप्पणी करने वाली 15 साल की लड़की के मामले में शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत वापस ले ली है. उन्होंने कहा कि वह अब इस मामले को आगे नहीं बढ़ाना चाहतीं क्योंकि लड़की ने माफी मांग ली है और प्रधानमंत्री ने उसे माफ कर दिया है. शिकायत दर्ज कराने वाली सुप्रीम कोर्ट की वकील स्मृति सिंह ने कहा, “मैंने एक वीडियो भी पोस्ट किया था जिसमें कहा था कि अगर लड़कियां माफी मांग लेंगी, तो मैं अपनी शिकायत वापस ले लूंगी.”
गाजियाबाद के वसुंधरा में रहने वाली सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता स्मृति सिंह ने एक्सप्रेसवे थाने में बीते बुधवार को मामला दर्ज कराया गया था. स्मृति सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा था कि 23 जुलाई को इस लड़की ने देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ सार्वजनिक रूप से अभद्र व आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया. ऐसा करने से संवैधानिक पद की गरिमा को ठेस पहुंची है. यह सब जानबूझकर किया गया है. इससे विद्वेष फैलाने और लोक शांति को भंग करने की मंशा से किया गया था.
स्मृति सिंह ने लड़की के खिलाफ बीएनएस की धारा 352, 353 (1) और 356 (1) के तहत मामला दर्ज किया है. इन धाराओं के मुताबिक लड़की को दो से तीन साल तक की सजा भी हो सकती थी. साथ में जुर्माना भी लगाया जा सकता था.
